एक बार एक छोटे से शहर में एक किसान अपनी पत्नी के साथ वहाँ रहता था। उनके पास बहुत ज्यादा जमीन नही थी। वे थोडी सी जमीन पर खेती करके अपनी फसल को बाजार में बेचता करते थे। इससे उन्हें थोड़े बोहत पेसै मिल जाते थे। एक बार वो दोनो मिलकथ दीपावली पर अपने घर की सफाई कर रहे थे। तभी उनको लकड़ी के पुराने से डिब्बे के पीछे एक चाँदी सिक्का मिला। वे दोनों तो बहुत खुश हो गए। उन्होंने उस सिक्के से अच्छे बीज और खाद खरीद ली।


सबसे ज्यादा ताकतवर कौन? Kids Hindi Story

इस बार तो उनकी भी बहुत अच्छी फसल हुई। अगली दीपावली को वह दोनो फिर से सफाई करने लगे। तब उन्हें फिर से एक और चाँदी का सिक्का मिल गया। इस बार उन्होंने उस सिक्के से दो बैल खरीद लिए, जिससे उनको खेत जोतने में आसानी हो जाए। बैलों के साथ खेतो का काम जल्दी और अच्छा हो जाता है। इस बार तो उनकी फसल पहले से भी बहुत अच्छी हुई। अब तो उनके पास काफी पैसे जमा हो गए थे।

दीपावली फिर से आई। वो दोनो फिर सफाई करने लगे ओर उनको फिर से एक चाँदी का सिक्का मिला। इस बार उन्होंने एक बकरी खरीदने की सोची, उस सिक्के से उनको एक अच्छी बकरी भी मिल गई जो की बढ़िया दूध देती थी। अब तो वो दोनो ही खुशी-खुशी रहते थे। क्योकी उनकी खेती भी अच्छी होती थी। धीरे-धीरे उन्होंने और जमीन भी खरीद ली थी। उनके पास अब बैल भी हो गए थे खेतो को जोतने के लिए और बकरी भी आ गई थी जो अच्छा दूध भी देती थी।

दीपावली दिवस फिर आया, फिर से सफाई करते समय उन्हें एक चाँदी का सिक्का ओर मिला। इस बार तो उन्होंने उस सिक्के से एक बिल्ली खरीद ली। एक सुंदर-सी सफेद रंग की बिल्ली, किसान की पत्नी को बिल्ली से बहुत ज्यादा प्यार था। इसलिए वो रोज बिल्ली को दूध पिलाती थी। बिल्ली भी झट-से सारे दूध को पी जाती थी। ऐसे करते-करते एक साल बीत गया।

फिर वही हुआ दीपावली दिवस फिर से आ गया। इस बार फिर से उन दोनों ने सफाई की और उनको फिर से चाँदी का सिक्का मिला। उनके पास अब बहुत सारे पैसे जमा था। अब तो उनको किसी भी चीज की कमी नहीं थी। उनका पास एक सुंदर सा घर था, बैल थे, एक बकरी भी थी ओर एक सुंदर सी बिल्ली भी। उन्होंने इस बार इस सिक्के से अपने घर के बगीचे में कांच का पुल बनावाने का फेसला किया।

इसको करने से उनका घर और भी सुंदर दिखेगा। उन्होंने एक कांच का छोटा-सा पुल बनवा दिया। अब वो देखना चाहते थे की ये पुल मजबूत है भी या नहीं। उन्होंने मजबूती देखने के लिए खुद से पहले बाकी सबको पुल पर जाने दिया। पहले तो बैल को चढ़ा दिया, पुल तो नहीं टुटा। फिर उन्होंने बकरी को पुल के ऊपर चढ़ाया, पुल फिर भी नहीं टुटा। लेकिन जब बिल्ली को पुल पर चढ़ाया तब पुल टूट गया। पता है क्यों हुआ ऐसा ? क्योंकि वह तो रोज खुशी-खुशी सारे दूध पीती थी और जो रोज दूध पीते होते हैं, वो ही सबसे ज्यादा ताकतवर होते हैं।