दोस्तों तो आज हम आपके लिए sad love story लेकर आए हैं। यह कहानी मे अनामिका और अयान है। यह एक सैड लव स्टोरी है। इसमे आप पढ़ेंगे अनामिका और आयाम कैसे मिलते है और एक दूसरे से केसे जुदा होते है ,पूरी कहानी पढ़ने के बाद जरूर बताना की आपको यह कहानी कैसी लगी।


प्यार का दर्द रहा जिंदगी भर | Sad Love Story Hindi

अनामिका ओर आयान एक ही काॅलज मे पढते थे। आयान सीधा साधा था। वह ना तो लड़कियों से ज्यादा बात करता था और ना ही किसी से ज्यादा मतलब रखा करता था।

यही बात तो अयान की अनामिका को अच्छी लगती है, और वह केसे ना केसे बस अयान से बात करने की कोशिश करती है। अनामिका भी दिखने में क्यूट सी लगती है। फिर कुछ ही समय में उन दोनों की दोस्ती हो जाती है। अयान भी धीरे-धीरे अनामिका को पसंद करने लग जाता है। क्योंकि अयान की लाइफ में तो पहले कभी भी कोई लड़की नही आई है। पर अनामिका के तो पहले ही बहुत दोस्त थे और वह उन सब से बाते करती है।

एक दिन बातों करते हुऐ अयान अनामिका को अपने दिल की बात बता ही देता है। अनामिका उससे वक्त मागती और कहती है मैं तुम्हे कल इसका जवाब  दूंगी। अनामिका फिर सोचती हे की जब अयान कॉलेज आया था, तब तो वह सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देता था पर अब उसका सारा ध्यान मुझ पर ही रहता है। अगर मैं इसकी गर्लफ्रेंड बन गई तो यह पढ़ाई को भूल ही जाएगा और मुझ में ही लगा रहेगा। यही सब सोचकर अनामिका अयान को मना कर देती है। और कहती देती हे की मैं तो तुम्हे बस अपना दोस्त समझती हूं इस से ज्यादा हममे कुछ नहीं है।

तुम चाहो तो हम दोस्त रह सकते है, अयान दोस्ती के लिए भी मना कर देता है। अयान को उसकी यह बात बहुत ही बुरी लगती है और वह अनामिका से बोलना भी बंद कर देता है। कुछ दिनो तक तो वह कॉलेज भी नहीं आता है।

अब वह अनामिका को भूल जाता है ओर पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाता है। अब फिर वो ना किसी से ज्यादा बात करता है और ना ही किसी से मतलब रखता है। दो तीन साल ऐसे ही बीत जाते है। ना अयान को अनामिका का कुछ पता रहता है ओर ना ही अनामिका को अयान का, अयान एक नई कंपनी मे जोइन करता है। जिसमें उसकी पोस्ट पहले से ऊपर हो जाती है।

जब वो पहले दिन ऑफिस मे जाता है तो उसको ये पता चलता है, की यहाँ अनामिका उसकी जूनियर है। पर वह उस पर ध्यान नहीं देता है और अपने काम में लगा रहता है। प्रोजेक्ट के लिए ना चाहते हुए भी अयान और अनामिका को बात करनी ही पडती है। अनामिका अयान को समझाने लगती है की उसने उसको मना क्यों किया था। अयान उषकी बात को समझ जाता है। दोनो मे फिर से गहरी दोस्ती हो जाती है।

एक दिन अयान अनामिका को डिनर पर ले जाता है, ओर फिर से उससे प्यार का इजहार करता है। अनामिका भी अयान को मना नहीं करना चाहती, पर कुछ ही दिनों में उसकी शादी होने वाली होती है।
अनामिका अयान को अपनी शादी की बात बता देती है। इस बार तो अयान का दिल पूरी तरह से टूट जाता है। वह चुप चाप वहां से चला जाता है।

जब दूसरे दिन वह ऑफिस मे जाती है। तो उसको पता चलता है कि अयान तो ऑफिस को छोड़कर चला गया है और वह दोबारा यहाँ कभी नहीं आएगा। पर जाते-जाते उसने अनामिका के लिए एक खत लिख था। उस खत मे कुछ दर्द की बाते लिखी थी।

अनामिका आयन को बहुत ढूँढती है, पर कई साल के ढूँढने के बाद भी उसको अयान नहीं मिलता है। फिर वह अपने मां-बाप की पसंद के लड़के से ही शादी कर लेती। इसी तरह वह दोनों हमेशा-हमेशा के लिए बिछड़ गए।